रविवार, 6 जून 2021

शिशु माँ

 पूजा घर

सजाया

श्रीराम हनुमान

श्रीहरि माधव

महादेव  गणपति...

फिर भी कुछ

अधूरा सा लगा...


तभी ....


नन्ही नातिन

दौड़ती आई और

गोदी में बैठ गई....

अधरों पर 

मुस्कराहट 

आ गई.....


एक कमी थी ,

माँ अम्बे की ।

जो

पूरी हो गई....


विनय के. जोशी

आसमान सौप दिया

 पहले हथेली  में  मेरे  गुलाब रोप  दिया,

फिर  गले  मिलते  ही  छुरा  घोप दिया।


छुआ  भर था,  मेहंदी  को  एक  शाम,

उम्र  भर के  लिए  सिंदूर  थोप  दिया।


अर्पण कर दिए जब दोनों पंख तुम्हे,

बदले में  तुमने आसमान सौंप दिया।


चाही जो रियायत सांसों  के मूल्य में,

मुस्करा के एक नया  करारोप दिया ।


माँगा जो इलाज दिल  की लगी का,

दर्दे दिल का एक नया प्रकोप दिया।


कट  गया  जब  नीम   आँगन  का।

धूम से पौधा  तुलसी का रोप दिया।


विनय के.जोशी



भावनाओं की झील
तैरते शब्द सुमन

Internationalized Domain Names

Internationalized Domain Names